Uttarakhand News: नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड का विकास दृष्टिकोण प्रस्तुत, बोले- विकसित राज्य-विकसित भारत 2047 में राज्यों की भागीदारी होगी सुनिश्चित…


उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए.

बैठक में उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भाग लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में ‘विकसित राज्य-विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए आयोजित यह बैठक राज्यों की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगी.

 

बता दें कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं. इस बार बैठक की थीम विकसित राज्य विकसित भारत रखी गई है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में देशभर के विकास को लेकर नीति आयोग की ये बैठक आयोजि की गई है.



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed