Rishikesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे परमार्थ निकेतन, गंगा आरती में हुए शामिल


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को परमार्थ निकेतन पहुंचकर गंगा पूजन और आरती की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
परमार्थ निकेतन पहुंचने पर संत समाज ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। गंगा तट पर आयोजित कार्यक्रम में नितिन नवीन ने मां गंगा की आरती में भाग लेते हुए देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

इस अवसर पर संबोधन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गंगा के पावन तट पर आना एक आत्मीय अनुभूति है। ऋषिकेश और गंगा केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवंत पहचान हैं।

उन्होंने कहा कि संत समाज ने हर विपरीत परिस्थिति में भारत को नई दिशा देने का कार्य किया है। भारत की सभ्यता और संस्कृति को संतों की तप परंपरा ने सदियों से जीवित रखा है। यही तप और आध्यात्मिक चेतना आज भी आम जनमानस को संस्कारों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य कर रही है



Source link

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *